पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bayana News Rajasthan News Unidentified Vehicle And Bus Collision Killed Two Bike Riders

अज्ञात वाहन और बस की टक्कर से बाइक सवार दो जनों की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परिजनों के लिए चाय लेने घर जा रहे बालक की वाहन की टक्कर से मौत

नगर| थानांतर्गत गांव पाटका में खेत से परिजनों को घर चाय लेने जा रहे एक बालक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार गुरुवार की दोपहर 3 बजे पाटका निवासी सतीश कुम्हार का 13 वर्षीय पुत्र विश्वेंद्र खेतों से परिजनों को चाय लेने घर जा रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने बालक को टक्कर मार दी। जिससे विश्वेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

रुदावल। उच्चैन थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो जनों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए भरतपुर रैफर कर दिया है। उच्चैन एसएचओ रामचन्द्र मीणा ने बताया कि भरतपुर मार्ग स्थित नगला तोती के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गांव जयचोली निवासी शिशुपाल (50) पुत्र नाहरसिंह जाट गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक उच्चैन से घरेलू सामान लेकर वापस गांव जा रहा था। उच्चैन-बयाना राजमार्ग स्थित नेकपुर-कैमासी के बीच निजी बस की टक्कर से बाइक सवार गांव नेकपुर निवासी विजेंद्र (38) पुत्र छिंगा हरिजन की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक कस्बा उच्चैन निवासी गौरव पुत्र किशन सिंह हरिजन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर गांव नेकपुर से उच्चैन जा रहे थे। पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए है।
खबरें और भी हैं...