पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News Vhp Will Celebrate Ramotsav From 25 To 8 April

विहिप 25 से 8 अप्रेल तक मनाएगा रामोत्सव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भरतपुर| विश्व हिन्दू परिषद की जिला बैठक डाॅ. सतीश भारद्वाज की अध्यक्षता में समिधा भवन जवाहर नगर आयोजित हुई। मुख्य अतिथि प्रांत समन्वय प्रमुख सुभाष अग्रवाल थे। विशिष्ट अतिथि प्रांत विधि प्रमुख पाठक एवं प्रांत सेवा प्रमुख नरेश खण्डेलवाल थे। बैठक में नरेश खंडेलवाल ने बताया कि 25 मार्च से 8 अप्रैल तक समस्त प्रखण्ड में रामोत्सव एवं शोभायात्राएं निकाली जाएंगी तथा बजरंग दल का प्रशिक्षण शिविर खैरथल में 24 मई से 30 जून तक आयोजित होगा। बैठक में जिला मंत्री अनिल भारद्वाज ने समस्त प्रखण्ड अध्यक्ष एवं मंत्रियों से कहा कि शीघ्र ही समस्त प्रखण्ड की बैठक आयोजित कर धर्म रक्षा निधि तथा रामोत्सव एवं शोभायात्राओं को सफल बनाएं तथा समस्त समाज को समरस कर सामाजिक समरसता का भाव जागृत करें। बैठक में सिद्धार्थ फौजदार, रामअवध, मूलचन्द आर्य, चौब सिंह फौजदार, बजरंग दल संयोजक संतोष सिकरवार, प्रेम सिंह सिनसिनवार आदि ने विचार रखे। बैठक में जिला संयोजक संतोष सिकरवार लोकेश झा को बजरंग दल का प्रखण्ड संयोजक की घोषणा की। आभार जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ फौजदार ने जताया।
खबरें और भी हैं...