पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News Viral Video Of Conductor Will Be Investigated

कंडक्टर के वायरल वीडियो की होगी जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोहागढ़ आगार के कंडक्टर का ट्रांसफर कराने और रिमार्क से बचाने का वीडियो वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में अब विभागीय अफसरों ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गत दिवस रोडवेज के लोहागढ़ आगार के एक कंडक्टर का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह विभागीय कर्मियों से ट्रांसफर कराने और रिमार्क से बचने की बात कह रहा है। वह वीडियो में कह रहा है कि उससे अधिकारियों से संबंध है। बस रुपए खर्च करने होंगे। 9 मिनट 59 सैकंड के इस वीडियो में वह लोहागढ़ आगार के अधिकारी और कर्मचारी का नाम लेते उन्हें काम कराने के एवज में रुपए देने की बात भी कहता दिख रहा है। इस संबंध में लोहागढ़ आगार के मुख्य प्रबंधक घनश्याम शर्मा ने कहा कि इस तरह से किसी भी आराेप लगाना गलत है। इससे महकमे की छवि धूमिल होती है। इस मामले में वायरल हुए वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी। जांच में जो भी कर्मी दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विभागीय सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो में कंडक्टर की बातचीत में जिन अधिकारी और कर्मचारियों का नाम लिया जा रहा है। अब वे आरोपी परिचालक पर बयान बदलने के लिए दबाव बना रहे हैं। ताकि वे बच सके।

खबरें और भी हैं...