- Hindi News
- National
- Kumher News Rajasthan News Virus Infection Did Not Check Negative Report
वायरस का संक्रमण नहीं जांच निगेटिव रिपोर्ट आई
मरीज की हालत में सुधार, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया
जिले में काेरोना का मरीज मिलने का मामला
भरतपुर| आरबीएम जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में बुधवार को भर्ती किया गया कोरोना वायरस से संक्रमित संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट आ गई है। भर्ती रोगी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है। सीएमएचओ डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि कुम्हेर क्षेत्र के गांव निवासी जिस मरीज को कोरोना वायरस से संदिग्ध संक्रमित मान आरबीएम अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था, उसकी जांच के लिए सेंपल एसएमएस जयपुर भेजे गए थे, जयपुर एसएमएस से जांच रिपोर्ट आ गई है, जो निगेटिव है। मरीज कोरोना वायरस से किसी भी तरह से संक्रमित नहीं है। उन्होंने बताया कि फिर भी मरीज का सामान्य उपचार किया जा रहा है। उसे अभी चार -पांच दिन और आइसोलेशन वार्ड में ही भर्ती रखकर उपचार किया जाएगा। क्योंकि कभी-कभी चार-पांच दिन बाद भी कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देते हैं। हालांकि रोगी की सेहत में लगातार सुधार है।