- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Weather In Phog Changed Colors Dense Fog Showing For The First Time Holi Will Remain Cool
फाग में मौसम ने बदला रंग... पहली बार दिखा घना कोहरा, होली पर रहेगी ठंडक
रारह. भरतपुर-मथुरा हाइवे पर सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।
भरतपुर| पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो गया है। वह दिल्ली के ऊपर से निकल चुका है। लेकिन 10 मार्च को एक और विक्षोभ बनने की आशंका है। इस कारण अगले दो-तीन दिन में रात के तापमान में गिरावट आएगी। इस कारण होली के मौके पर ठंडक बनी रहेगी। रविवार की सुबह काफी नमी थी और कोहरा छाया था। बिलकुल दिसंबर लास्ट वीक की तरह। किंतु धूप खिलने के साथ ही राहत मिल गई। इससे रात के तापमान में कमी आई है। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा दिन के तापमान 25.7 डिग्री पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ आरके सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। किंतु नमी बनी हुई है। रविवार को नमी 83 प्रतिशत थी। इसलिए अगले एक-दो दिन ठंडी हवा चलने से रात के तापमान में गिरावट आएगी। राजस्थान की ओर नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। यह 10 मार्च के आसपास ग्वालियर में असर दिखाएगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 10 मार्च को फिर से पश्चिमी विक्षोभ बन सकता है।