- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Welfare Of Human Life Is Possible Only Through Devotion Baba Shivnath
भक्ति के माध्यम से ही मानव जीवन का कल्याण संभव: बाबा शिवनाथ
विप्र फाउंडेशन युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदुशेखर शर्मा, जिलाध्यक्ष मनीष तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष डॉ. लोकेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में खिरनी घाट स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मातृ शक्ति का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. कुसुम शर्मा, अनुराधा शर्मा, आरटीओ निरीक्षक नीतू शर्मा को स्मृति चिह भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में नारियों की शिक्षा और सुरक्षा पर सरकार पहल करे। मातृ शक्ति के विकास की ओर से विशेष ध्यान दें।
जेसीआई भरतपुर रॉयल का सम्मान समारोह
भास्कर संवाददाता|भरतपुर
जेसीआई भरतपुर रॉयल ने शामिलाना सप्ताह का आयोजन किया। जिसके अंतर्गत सात दिन अलग- अलग कार्यक्रम किए गए। जेसीआई भरतपुर रॉयल की अध्यक्ष पारुल गोयल ने बताया कि डॉ. मीनू अग्रवाल, रूपनी अग्रवाल,रेशमा,विमला और पूजा चौधरी का अलग- अलग क्षेत्रों में योगदान देने पर सम्मान किया गया।
विप्र फाउंडेशन ने महिलाओं का किया सम्मान
भरतपुर. महासंत्संग के दौरान मौजूद श्रद्धालु।
भरतपुर. महिला का सम्मान करतीं रॉयल सदस्य।
भरतपुर| हिमाचल प्रदेश से अलख जागरण एवं धर्म प्रचार को निकले बाबा शिवनाथ के सानिध्य में महासंकीर्तन एवम भंडारे का आयोजन हरिओम बंसल ने रणजीत नगर में किया। कार्यक्रम में बाबा ने भक्तों को संयुक्त परिवार एवं उसकी मर्यादाओं का पालन करने का आह्वान किया। बाबा ने भजनों की प्रस्तुति की, सभी भक्तों के साथ गुरु नाम का जप जप एवं भूखों को भोजन कराना सर्वश्रेष्ठ कार्य बताया गया। इस अवसर पर महाभंडार हुआ।