- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Western Disturbance Weakened Now Weather Will Open
पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हुआ, अब खुलेगा मौसम
हवा का रुख बदलने से मौसम में आया परिवर्तन
10 मार्च को बना पश्चिमी विक्षोभ कर पड़ गया है। इससे अब मौसम साफ रहेगा और तापमान में इजाफा होगा। इससे जनजीवन और खासकर किसानों ने राहत महसूस की है। ज्ञात रहे कि मौसम विभाग से पश्चिमी विक्षोभ के 11 और 12 मार्च को सक्रिय होने की संभावना थी, लेकिन मंगलवार को सक्रिय हुआ विक्षोभ गत रात कमजोर पड़ गया। यद्यपि मंगलवार की शाम को मामूली बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन हवा का रुख बदलने से विक्षोभ कमजोर पड़ गया। इससे बुधवार को मौसम साफ था। इस कारण तापमान में इजाफा हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा रात के तापमान में एकाएक 4.2 डिग्री बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ आरके सिंह का कहना है अब विक्षोभ की संभावना नहीं है। इसलिए तापमान बढ़ गया और आगे भी मौसम साफ रहेगा। इसलिए हवा की गति में कमी आई है।