पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News Western Disturbance Weakens Now Open Weather Mercury Will Rise

पश्चिमी विक्षोभ हुआ कमजोर, अब खुलेगा मौसम, चढ़ेगा पारा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

10 मार्च को बना पश्चिमी विक्षोभ कर पड़ गया है। इससे अब मौसम साफ रहेगा और तापमान में इजाफा होगा। इससे किसानों ने राहत महसूस की है।

मौसम विभाग से पश्चिमी विक्षोभ के 11 और 12 मार्च को सक्रिय होने की संभावना थी, लेकिन मंगलवार को सक्रिय हुआ विक्षोभ गत रात कमजोर पड़ गया। यद्यपि मंगलवार की शाम को मामूली बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन हवा का रुख बदलने से विक्षोभ कमजोर पड़ गया। इससे बुधवार को मौसम साफ था। इस कारण तापमान में इजाफा हुआ है। बुधवार को दिन भर धूप खिली। इससे दिन के तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा रात के तापमान में एकाएक 4.2 डिग्री बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ आरके सिंह का कहना है अब विक्षोभ की संभावना नहीं है।

खबरें और भी हैं...