- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Will Compensate For The Damage Caused By Hail Avana
ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाएंगे : अवाना
भरतपुर | नदबई विधानसभा क्षेत्र के गांव ततामड में जाटव समाज के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेने आए विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने जन सुनवाई करते हुए किसानों से कहा कि क्षेत्र में ओलावृष्टि से भारी मात्रा में नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूर्व में नदबई विधानसभा क्षेत्र में प्रभावित गांवों के किसानों को जल्द मुआवजा एवं विशेष पैकेज देने की मांग की है। प्रशासन से भी कहा है कि जल्द से जल्द अपनी ओर से की जाने वाली कार्रवाई पूरा कर मुआवजा दिया जाए।