पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagar News Rajasthan News With Brijlok Songs The Hurriyans Rained On The Hurriars The Audience Rained Abir Gulal

बृजलोक गीतों के साथ हुरियारिनों ने हुरियारों पर बरसाए लट्ठ, दर्शकों ने बरसाए अबीर - गुलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के नेहरू पार्क में हुए हुरंगा में रंग-बिरगीं लहंगा-फरिया व साड़िया पहने महिला हुरियारिन ने हाथ में लठ्ठ लिए हुरयारे युवकों पर जमकर लट्ठ बरसाए। वही हुरियारें युवक हाथ में लट्ठ लिए हुरियारिन महिलाओं के लट्ठ से अपना बचाव करते देखे गए।इसी दौरान बीच-बीच में हुरंगा देखने आए महिला-पुरूषों ने अबीर-गुलाल की वर्षा हुरियारिनों व हुरियारों पर की। लट्ठमार होली का शुभारंभ झंड़ा पूजन के साथ शुरू हुई। इसके बाद नगाड़ो की थाप पर पुरूष बृजलोक गीत गाकर महिला हुरियारिनों के साथ नृत्य कर रिझाते, इस पर महिला हुरियारिन हाथ में लट्ठ लिए पुरूषों हुरियारों पर लट्ठ बरसाती और पुरूष हुरियारें अपना बचाव बखूबी ढ़ालरूपी लट्ठों से करते। नेहरू पार्क में कस्बा रारह सहित आस-पास के करीब एक दर्जन गांवों के महिला-पुरूष व बच्चों के रूप एकत्रित भीड़ ने खूब आनंद लिया। इस हुरियारें व हुरियारिन लट्ठमार होली के अदभूत प्रेम के समावेश को देखकर लोगो ने अभिभूत होकर आनंद लिया।इस मौके पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष गंगाराम पाराशरा, रारह सरपंच कुसुम मोहन रारह,गुडडा,दुलीचंद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हुरंगा मेले में रागनी का आयोजन कर समाज सुधार के दिया संदेश

रारह. हुरियारे युवकाें पर लाठियां बरसाती हुरियारिन महिलाएं।

कुम्हेर. हुरंगा मेले में रागिनी की प्रस्तुति देते हुए कलाकार।

कुम्हेर। क्षेत्र के सिकरोरी गांव में हुरंगा मेले का समापन समारोह रात्रि को रागनी के आयोजन के साथ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि हरीश शर्मा नोएडा ,विशिष्ट अतिथि हरि ओम सरपंच जया, सत्यदेव पांडे, डॉक्टर बलवीर शर्मा, रामखिलाड़ी, रामप्रसाद शर्मा अलवर ,गुड्डू उसरानी, हरदेव ठेकेदार, नीरज चौधरी, केदार सैनी, भगतसिंह सिकरोरा, योगेंद्र एल आई, कन्हैया खयरा, जीतू रामनगर थे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे मेले के आयोजनों से समाज में भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। वही देश की संस्कृति को जानने का अवसर भी मिलता है। सुरेंद्र बेनीवाल, सुनीता वेवी, शालू चौधरी ,नेहा चौधरी ,कल्पना चौधरी, प्रिया चौधरी रागिनी कलाकार द्वारा रागनी मे वेद पुराण पर आधारित घटनाओं को अपनी गायकी से श्रोताओं को भोर होने तक सुनने को मजबूर कर दिया। इस दौरान देशभक्त भगत सिंह की गाथा को सुनकर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट के साथ ही भगतसिंह के नारों से गूंज उठा। रागिनी कलाकारों द्वारा वेद पुराण, रामायण, महाभारत पर आधारित रागनी सुना कर लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने एंव समाज को कुप्रथाओं से मुक्त बनाकर स्वच्छ समाज का निर्माण करने का संदेश दिया। रागिनी सुनने के लिए आसपास के गांव से हजारों की संख्या में महिला पुरुष ने भाग लिया। रागिनी कार्यक्रम में बीच-बीच में फिल्मी एवं हरियाणवी गानों पर कलाकारों द्वारा डांस कर राजस्थान के लोगों का दिल जीत लिया ।
खबरें और भी हैं...