- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Yoga Practice Center Distributed Decoction Of Decoction
योग साधना केन्द्र ने काढ़े का किया वितरण
भरतपुर| संवित योग साधना केन्द्र के तत्वावधान में जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-3 के पार्क में एन्टी कोरोना वायरस व अन्य मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए आयुष काढा बनाकर वितरित किया गया। योग साधना केन्द्र के अध्यक्ष वैद्य दिनेश उपाध्याय का कहना है कि इस मौके पर करीब 800 व्यक्तियों ने काढ़े का सेवन किया। काढा बनाने तथा वितरण करने में कालीचरण गौतम, सतीश चंद शर्मा, वैद्य उत्तम चंद शर्मा, वैद्य मुकुट, धनेश, सुशील, श्याम सुन्दर कटारा, जगदीश, रमेश, शीतल, गोविन्द, अनूप, खेमचंद आदि ने उपस्थित रहकर सहयोग किया।