पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News You Can Get The Admit Card From The University Website Itself

विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ही ले सकेंगे प्रवेश-पत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विवि की प्रवेश पत्र व्यवस्था से काॅलेजों ने खड़े किए हाथ

भरतपुर| महाराजा सूरजमल ब्रज विवि की प्रवेश पत्र संबंधी व्यवस्था को कालेजों ने नकार दिया है। इसलिए अब सभी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय ने पहली बार नियमित विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र संबंधित कालेजों के पोर्टल पर अपलोड कर दिए थे, जहां से विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र लेने थे, लेकिन कालेजों ने इससे हाथ खड़े कर दिए हैं। नए कालेजों का कहना था कि हमारे पास संसाधन और स्टाफ नहीं है। वहीं बड़े कालेजों ने कहा कि हजारों की तादाद में विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र प्रिंट कर बांटना संभव नहीं है। इसलिए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अपने निर्णय को बदल दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. मानसिंह ने बताया कि अब नियमित और स्वयंपाठी सभी विद्यार्थी वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। विवि की परीक्षाएं 14 मार्च से प्रारंभ होंगी।
खबरें और भी हैं...