पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhusawar News Rajasthan News Young Man Taken Forcibly Beaten Up In Police Station Three Policemen Suspended Including Var Sho

युवक को जबरन ले गए, थाने में की पिटाई, वैर एसएचओ सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीड़ित युवक से नकदी और मोबाइल भी छीने, मामला दर्ज

भुसावर थाना क्षेत्र के गांव बारौली मोड़ निवासी एक युवक को बुधवार देर रात पुलिसकर्मियों द्वारा जबरन उठा कर ले जाने के अलावा उसके साथ मारपीट करने, नगदी, मोबाइल एवं अंगूठी छीनने के मामले में एसपी हैदर अली जैदी ने वैर थानाधिकारी राकेश कुमार सहित पुलिसकर्मी बनवारी लाल, धूजीराम एवं शेर सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं इस संबंध में भुसावार थाना पुलिस में वैर थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। बुधवार की रात को पुलिसकर्मियों द्वारा पीड़ित युवक को ले जाने पर ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया था। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर समझाइश के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद भुसावर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भुसावर थाना पुलिस ने बताया कि गांव बारौली मोड़ के नगला सादपुरा निवासी हिम्मतसिंह पुत्र हरीसिंह जाटव ने भुसावर थाना पर दर्ज कराए गए मामले में बताया है कि वह बीती देर शाम करीब 5.30 बजे नरेन्द्र की पंक्चर की दुकान पर बैठा था। तभी वैर थाने की जीप में सवार पुलिसकर्मी धूजीराम, शेरसिंह, बनवारी, जीतू सहित अन्य 3-4 जने आए और मुझसे मारपीट करते हुए जबरन गाड़ी में पटक कर ले गए और जमकर मारपीट की। वहीं मारपीट के साथ ही चांदी की अंगूठी, मोबाइल एवं 160 रुपए की नगदी छीन ली। पुलिस ने पीडि़त की ओर से दी गई रिपोर्ट को दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं एसपी हैदर अली जैदी ने बताया कि पुलिस थाने में युवक के साथ नियम विरुद्ध मारपीट को लेकर वैर थानाधिकारी सहित तीन सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...