- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Youth Attacked In Ranjit Nagar Nominated Report Filed
रणजीत नगर में युवक पर हमला, नामजद रिपोर्ट दर्ज
भरतपुर| शहर की रणजीत नगर निवासी एक व्यक्ति ने नामजद लोगों द्वारा हमला कर घायल कर देने और मां के गले से सोने की चैन, 2 हजार रुपए की नकदी छीन कर ले जाने तथा मोबाइल तोड़ देने का मामला थाना कोतवाली पुलिस में दर्ज कराया गया है। रणजीत नगर निवासी इंद्रजीत जाटव पुत्र तेज सिंह जाटव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि होली के दिन हम अपने घर पर होली खेल रहे थे। घर के सामने मां वीरवती बैठी थी, अचानक वासन गेट निवासी मनीष खत्री शराब के नशे में तेज गति से बाइक चलाते आया और मां को टक्कर मार दी। जब मां ने सावधानी से बाइक चलाने की सलाह दी तो आरोपी ने जातिसूचक गालियां दी और फोन करके अपने दोस्तों निखिल, अजय, प्रिंस, सौरभ, गोपाल, राहुल, गौरव आदि 20-25 जनों को बुला लिया। जिन्होंने लाठी ठंडे आदि से हमला किया। हमले में इंदजीत,राकेश, दिनेश, वीरवती, जगन्नाथ आदि के गंभीर चोटें आईं। हमलावर जाते वक्त मां के गले से सोने की चैन, 2 हजार रुपए छीन ले गए और मोबाइल को तोड़ गए।