- Hindi News
- National
- Bhusawar News Rajasthan News Youth Committed Suicide By Hanging In Depression
डिप्रेशन में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
वैर| निकटवर्ती गांव मौखरोली में एक युवक ने डिप्रेशन के कारण के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि गांव मौखरोली निवासी 21 वर्षीय गोविंदा पुत्र कलुआ जाटव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने डिप्रेशन की वजह से आत्महत्या करना बताया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया है साथ ही घटना के संबंध में जांच पड़ताल भी शुरू की है।