पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News Youth Dies After Playing Holi With Policemen

पुलिसकर्मियों के साथ होली खेलकर लौटे युवक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मृतक संजय।

कामां| थाने के समीप शीतला मंदिर माता मंदिर के सामने स्थित सड़क मार्ग पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कस्बा के गयाकुंड मोहल्ला निवासी संजय मिश्रा पुत्र श्रीचंद्र मिश्रा कामां थाने पर अक्सर पुलिसकर्मियों के साथ अन्य छोटे मोटे कार्य में सहयोग करता था। बुधवार को कामां थाने पर पुलिस की होली खेली जा रही थी इस दौरान संजय ने भी थाने पर पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली। बाद में संजय मिश्रा के थाने के समीप स्थित शीतला माता मंदिर के सामने सड़क पर पड़ा होने की सूचना मिली और घटना स्थल पर ही उसकी बाइक भी पड़ी मिली। कामां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक संजय मिश्रा को कामां अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक डॉ बीएस सोनी व प्रमोद बंसल ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक संजय मिश्रा के परिजन अस्पताल पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।
खबरें और भी हैं...