- Hindi News
- National
- Nagar News Rajasthan News Youth Dies In A Road Accident A Resident Of Krishna Nagar Was Deceased
सड़क हादसे में युवक की मौत, कृष्णा नगर का रहने वाला था मृतक
भरतपुर| शहर की कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति राकेश कुमार गुरुवार रात्रि सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है। इसका पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह कराया जाएगा। कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय राकेश रात्रि करीब 11 बजे सड़क दुर्घटना में घायल हो गया जिसे राहगीर जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कर आए। चिकित्सकों ने उसे रैफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे राकेश के परिजन घायल राकेश को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन कोशिश के बावजूद भी चिकित्सक उसे बचा नहीं पाए।