एमएलवी कॉलेज के 8 लेक्चरर लेंगे लाइव क्लास, शुरुआत आज से
एमएलवी कॉलेज जिले में ऐसा पहला है जिसके आठ व्याख्याता प्रदेश के हजारों स्टूडेंट्स को एकसाथ पढ़ाएंगे। प्रदेश के...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 02, 2018, 04:05 AM IST
एमएलवी कॉलेज जिले में ऐसा पहला है जिसके आठ व्याख्याता प्रदेश के हजारों स्टूडेंट्स को एकसाथ पढ़ाएंगे। प्रदेश के किसी भी कौने से स्टूडेंट्स इनसे सवाल कर सकेंगे। लाइव क्लास की शुरुआत सोमवार से हो रही है।
एमएलवी कॉलेज में बने स्मार्ट क्लास रूम से जल्द ही अलग-अलग संकाय के आठ व्याख्याता प्रदेश के अन्य कॉलेज में बैठे स्टूडेंट्स को पढ़ाएंगे। स्मार्ट क्लास रूम के प्रभारी डॉ. संजयकुमार सिन्हा, उपप्राचार्य डॉ. इंदुबाला बापना, डॉ. बीएल जागेटिया, डॉ. अवनीश, डॉ. राजकुमार चतुर्वेदी, डॉ. पयोद जोशी और प्राचार्य प्रो. बीएल मालवीय के नाम कॉलेज शिक्षा निदेशालय को भेजे गए थे। अनुमति मिलने के साथ ही अब ये निर्धारित दिन लाइव क्लास लेंगे। गौरतलब है कि उदयपुर के मीरा कन्या महाविद्यालय के तीन व्याख्याता डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, डॉ. दीपक माहेश्वरी व डॉ. सुनीलदत्त शुक्ला ने 26 मार्च को क्लास ली थी। सोमवार से 13 अप्रैल तक हर दिन सुबह 11 से 12 बजे व दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक लाइव क्लास होगी। प्रतिदिन दो क्लास में दो व्याख्याता टॉपिक पढ़ाएंगे।
प्रदेश में सबसे पहले एमएलवी कॉलेज में स्मार्ट क्लास रूम तैयार, कई कॉलेज के स्टूडेंट्स सीधे सवाल कर सकेंगे
दिए गए विषय पर प्रजेंटेशन आयुक्तालय में देखने के बाद हुआ लेक्चरर का
जिन कॉलेज में स्मार्ट क्लास रूम बन चुके हैं, वहां के व्याख्याताओं से नाम और टॉपिक मांगे गए थे। कमिश्नर (कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय, आईटी सेल) इसकी जांच करता है। जब टॉपिक को लेकर भिजवाया प्रजेंटेशन सही लगा तब इन्हें स्मार्ट क्लास लेने के लिए हरी झंडी दी गई। फिर निर्धारित दिन इन्हें बता दिया। अब तय दिन संबंधित व्याख्याता अपने स्मार्ट क्लास रूम में लाइव क्लास लेंगे। इसकी पहुंच अन्य कॉलेज के स्मार्ट क्लास रूम तक होगी। वहां से स्टूडेंट्स अपने सवाल करेंगे और व्याख्याता जवाब देंगे। इस तरह पूरी क्लास होने लगेगी।
ये होगा फायदा: व्याख्याताओं के रिक्त पद होने पर भी पढ़ाई का नुकसान नहीं होगा
एमएलवी कॉलेज के प्रो. बीएल मालवीय का कहना है कि यह योजना आने वाले दिनों में अहम होने वाली है। इसका कारण कॉलेजों में व्याख्याताओं के पद रिक्त होते जा रहे है। ऐसे में स्टूडेंट्स का नुकसान न हो इसके लिए लाइव क्लास रूम का कंसेप्ट लाया गया है। इस लाइव क्लास रूम की रिकॉर्डिंग इंटरनेट पर अपलोड की जाएगी जिससे कोई भी स्टूडेंट्स कभी भी देखकर अपनी प्रॉब्लम सॉल्व कर सकता है।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.एमएलवी कॉलेज में बने स्मार्ट क्लास रूम से जल्द ही अलग-अलग संकाय के आठ व्याख्याता प्रदेश के अन्य कॉलेज में बैठे स्टूडेंट्स को पढ़ाएंगे। स्मार्ट क्लास रूम के प्रभारी डॉ. संजयकुमार सिन्हा, उपप्राचार्य डॉ. इंदुबाला बापना, डॉ. बीएल जागेटिया, डॉ. अवनीश, डॉ. राजकुमार चतुर्वेदी, डॉ. पयोद जोशी और प्राचार्य प्रो. बीएल मालवीय के नाम कॉलेज शिक्षा निदेशालय को भेजे गए थे। अनुमति मिलने के साथ ही अब ये निर्धारित दिन लाइव क्लास लेंगे। गौरतलब है कि उदयपुर के मीरा कन्या महाविद्यालय के तीन व्याख्याता डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, डॉ. दीपक माहेश्वरी व डॉ. सुनीलदत्त शुक्ला ने 26 मार्च को क्लास ली थी। सोमवार से 13 अप्रैल तक हर दिन सुबह 11 से 12 बजे व दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक लाइव क्लास होगी। प्रतिदिन दो क्लास में दो व्याख्याता टॉपिक पढ़ाएंगे।
प्रदेश में सबसे पहले एमएलवी कॉलेज में स्मार्ट क्लास रूम तैयार, कई कॉलेज के स्टूडेंट्स सीधे सवाल कर सकेंगे
दिए गए विषय पर प्रजेंटेशन आयुक्तालय में देखने के बाद हुआ लेक्चरर का
जिन कॉलेज में स्मार्ट क्लास रूम बन चुके हैं, वहां के व्याख्याताओं से नाम और टॉपिक मांगे गए थे। कमिश्नर (कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय, आईटी सेल) इसकी जांच करता है। जब टॉपिक को लेकर भिजवाया प्रजेंटेशन सही लगा तब इन्हें स्मार्ट क्लास लेने के लिए हरी झंडी दी गई। फिर निर्धारित दिन इन्हें बता दिया। अब तय दिन संबंधित व्याख्याता अपने स्मार्ट क्लास रूम में लाइव क्लास लेंगे। इसकी पहुंच अन्य कॉलेज के स्मार्ट क्लास रूम तक होगी। वहां से स्टूडेंट्स अपने सवाल करेंगे और व्याख्याता जवाब देंगे। इस तरह पूरी क्लास होने लगेगी।
ये होगा फायदा: व्याख्याताओं के रिक्त पद होने पर भी पढ़ाई का नुकसान नहीं होगा
एमएलवी कॉलेज के प्रो. बीएल मालवीय का कहना है कि यह योजना आने वाले दिनों में अहम होने वाली है। इसका कारण कॉलेजों में व्याख्याताओं के पद रिक्त होते जा रहे है। ऐसे में स्टूडेंट्स का नुकसान न हो इसके लिए लाइव क्लास रूम का कंसेप्ट लाया गया है। इस लाइव क्लास रूम की रिकॉर्डिंग इंटरनेट पर अपलोड की जाएगी जिससे कोई भी स्टूडेंट्स कभी भी देखकर अपनी प्रॉब्लम सॉल्व कर सकता है।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Bhilwara News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: एमएलवी कॉलेज के 8 लेक्चरर लेंगे लाइव क्लास, शुरुआत आज से
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)