10 जोड़ाें ने व्यसन मुिक्त का संकल्प लिया
सिंगोली चारभुजा|बल्दरखा में देवनारायण मंदिर पर सप्तमी बंधेज कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार पारीक, हरिलाल जाट थे। बंधेज में 10 जोड़ाें ने व्यसन मुक्त होने का संकल्प लिया। इस दाैरान सरपंच जानी देवी धाकड़, भंवर लाल धाकड़, हरिओम आमेटा, कन्हैया लाल सुथार, सत्यनारायण सुथार, प्रहलाद सिंह, अर्जुन सिंह, खेमराज, कैलाश चंद्र धाकड़, नारायण लाल धाकड़, घीसा लाल धाकड़, शंभुलाल धाकड़, रामेश्वर लाल धाकड़ अादि उपस्थित थे।