पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News 10 Fortress Opium Smuggling Wires Connected To Bhilwara Ncb In Search

भीलवाड़ा से जुड़े हैं 10 किलाे अफीम तस्करी के तार, तलाश में जुटी एनसीबी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जाेधपुर ने की थी कार्रवाई, भीलवाड़ा अाैर एमपी के 3 तस्करों से मेड़ता में पकड़ा था

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की जोधपुर टीम ने मध्यप्रदेश के दो और भीलवाड़ा के एक तस्कर को मेड़ता के निकट गिरफ्तार कर 10 किलो से ज्यादा की अफीम बरामद की है। एनसीबी अब इन तस्कराें के तार भीलवाड़ा में तलाशने की कवायद में जुटा है।

एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक विजेंद्रसिंह के अनुसार सूचना के आधार पर ब्यूराे की टीम ने मेड़ता रोड के रेण गांव की रेलवे फाटक के पास नाकाबंदी कर एक संदिग्ध लग्जरी कार काे रुकवा कर तलाशी ली। इस कार में 10.290 किलो अफीम बरामद होने पर कार सवार तीन जनों को गिरफ्तार कर कार व 18 हजार 740 रुपए जब्त किए। तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों के बारे में पूछताछ शुरू की है। विभागीय सूत्रों के अनुसार गिरफ्त में आए तस्कर नीमच के जावड़ में धामनिया निवासी राजमल पुत्र केसरसिंह, रामपुरा निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र शिवलाल धांगड़, भीलवाड़ा के बदनौर में रामपुरा निवासी कमलेश कुमार बडोला पुत्र दीपचंद के साथ मिलकर लंबे समय से तस्करी कर रहे थे। गौरतलब है कि मेवाड़ के भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों से बड़ी मात्रा में तस्करी होती है। जिसमें अधिकतर मामलों का कनेक्शन जोधपुर से मिलता है।

खबरें और भी हैं...