चिकित्सा शिविर में 105 मरीज लाभान्वित
कोठियां| सीएचसी सांगरिया की एनसीडी टीम ने नई अरवड़ में चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें 105 मरीज लाभान्वित हुए। प्रभारी डॉ. रविंद्र धनोपिया ने बताया कि 8मरीज उच्च रक्तचाप एवं 5 मरीज मधुमेह के मिले। जिन्हें सांगरिया रैफर किया। शिविर में डॉ. आनंद सिंह (फिजियोथेरेपिस्ट), भूपेंद्र सिंह (एलटी), दिनेश धाकड़ (काउंसलर), सायना बानू (एएनएम) एवं सीमा शर्मा (आशा सहयोगिनी) ने सेवा दी।