लखमणियास में 118 राेगियाें की जांच
गंगापुर | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एनसीडी टीम ने शनिवार काे लखमनियास में शिविर लगाया। वहां 118 लाेगाें की बीपी, शुगर, कैंसर एवं लकवा आदि रोगों की निशुल्क जांच की। इन रोगों के लक्षण बताए। एनसीडी टीम के डॉ. मनीष जैन ने ग्रामवासियों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया। इससे बचने व इस वायरस से होने वाले दुष्परिणाम बताए। जीएनएम शाहिद अंसारी, लैब टेक्नीशियन रमेशचंद सोनी, डीईओ एनसीडी अभिषेक शर्मा ने सेवाएं दीं।