रामभक्ताें काे श्रद्धांजलि देंगे 12 मार्च काे
भीलवाड़ा | विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की अाेर से 12 मार्च को श्रद्धांजलि सभा हाेगी। विहिप के जिला मंत्री विजय ओझा ने बताया कि राम जन्मभूमि आंदोलन में हताहत सुरेश जैन, रतनलाल सेन एवं राजू बैरवा काे सांगानेरी गेट स्थित शहीद समारक पर सुबह 8.30 बजे श्रद्धांजलि दी जाएगी। बजरंग दल के नगर संयोजक धीरज शर्मा ने बताया कि स्वामी रामचरण प्रखंड से अखिलेश व्यास, सुभाष प्रखंड से रवि सोनी, आज़ाद प्रखंड से बादल सिंह, शास्त्री प्रखंड से मुकेश मंडोवरा सुवाणा प्रखण्ड से हनुमान सिंह, पुर प्रखंड से दिनेश माली को कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया।