- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News 21 Hours Of Travel And 3 Hours Of Welcome Procession Fatigue
21 घंटे का सफर व 3 घंटे स्वागत जुलूस की थकान ताे भी शाम काे अखाड़े पहुंची मनीषा
राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती में रजत पदक जीतकर लाैटी...अगला लक्ष्य लखनऊ
मनीषा स्वागत के बाद अखाड़े पहुंची अभ्यास किया।
भीलवाड़ा | हिमाचल प्रदेश के मंडी में 4 से 6 मार्च तक हुई राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर मनीषा माली रविवार दाेपहर बाद 3 बजे बाद भीलवाड़ा अाईं। रेलवे स्टेशन पर खेल प्रेमियाें ने स्वागत किया। बेटी की कामयाबी का जश्न एेसा था जुलूस शाम छह बजे संपन्न हुअा। पहलवानी काे जुनून बना चुकी मनीषा करीब 21 घंटे के सफर अाैर 3 घंटे जुलूस की थकान काे भूलकर शाम 6.30 बजे फिर अखाड़े में अभ्यास के लिए पहुंच गई। कुश्ती प्रशिक्षक कोच जगदीश जाट ने बताया कि केसरी नंदन व्यायाम शाला की पहलवान मनीषा माली ने 59 किलो वर्ग में राजस्थान को रजत पदक दिलाया। राधेश्याम बहेडिया, सुवालाल जाट, नंदराम जाट, धर्मेंद्र पारीक, रतनलाल जाट, नारायण जाट, धर्मराज सुवालका, बबलू गुर्जर, पिता छोटूलाल माली, देवकरण माली शहर के कई लाेग माैजूद रहे।
डेढ़ घंटे अभ्यास के बाद घर पहुंची...मनीषा काे हिमाचल के मंडी से भीलवाड़ा पहुंचने में करीब 21 घंटे का समय लगा। इसके बाद शहर में स्वागत किया, जहां तीन घंटे तक जुलूूस निकाला गया। इसके बाद मनीषा अखाड़े पहुंची अाैर साथियाें के साथ डेढ़ घंटे तक अभ्यास के बाद घर गई। अब वह एशियन चैंपियनशिप में भाग लेगी जाे उत्तरप्रदेश की राजधानी में लखनऊ में हाेगी। चैंपियनशिप की तारीख अभी तय नहीं है।मनीषा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि प्रदेश काे पदक दिलाने की खुशी है। प्रदेश में स्कूल स्तर पर कुश्ती हाे ताे अाैर लड़कियां भी इस खेल में अागे अाएंगी।