- Hindi News
- National
- Mandal News Rajasthan News 25th Vehicle Rally Will Be Held On Chetichand Chunnilal Becomes President Of Sindhi Society
चेटीचंड पर 25 काे वाहन रैली निकलेगी सिंधी समाज के अध्यक्ष बने चुन्नीलाल
सिंधी समाज 25 मार्च को चेटीचंड पर्व मनाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से चुन्नीलाल सिंधी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी में हुई। सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन्नीलाल सिंधी, उपाध्यक्ष भगवान दास, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद हरवानी, मंत्री ओमप्रकाश, संगठन मंत्री राजू सुजनानी को बनाया गया। ज्ञानचंद हरवानी ने बताया कि 25 मार्च को भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेटीचंड मनाया जाएगा। सुबह झूलेलाल मंदिर में झंडारोहण कार्यक्रम होगा। दोपहर में नवयुवक मंडल वाहन रैली निकालेगा। महिला मंडल की अाेर से भजन कीर्तन किए जाएंगे। शाम को झूलेलाल मंदिर के सामने सिंधी धर्मशाला में बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम हाेगा। अध्यक्ष चुन्नी लाल ने बताया कि इस वर्ष समाज के होनहार बच्चे जो 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेकर आए हैं उन्हें सम्मानित किया जाएगा। बैठक में भवानी शंकर, प्रदीप, शंकर, मोहन, चेतन, भीष्म, खेमचंद, विनोद, दिलीप, बुद्धि प्रकाश, गोरधन, तुलसी आदि माैजूद थे।