27 काे निकलेगी गणगाैर की सवारी
भीलवाड़ा| गणगाैर महाेत्सव समिति सुभाषनगर के तत्वावधान में 27 मार्च काे गणगाैर की सवारी निकाली जाएगी। समिति के संस्थापक संरक्षक श्यामसुंदर पारीक ने बताया कि 12वें वर्ष भी यह अायाेजन हाेगा। मुख्य पार्क सुभाषनगर से जीणमाता मंदिर, राम मंदिर, अाॅटाे स्टैंड, मलाण चारभुजा मंदिर, बड़ी पुलिया, शिव मंदिर हाेते हुए वापस यह पार्क पहुंचेगी। इसके बाद महिलाएं गणगाैर की पूजा करेंगी।