पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुकान से चाेरी किए 36 मोबाइल फाेन खंडहर मकान से बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भीलवाड़ा | भीमगंज थाना क्षेत्र में हरिशेवा राेड स्थित मोबाइल की दुकान से चाेरी करीब 10 लाख रुपए कीमत के 36 मोबाइल फाेन बदमाशाें ने तिलकनगर क्षेत्र में एक खंडहर भवन में छिपा रखे थे। भीमगंज पुलिस ने गिरफ्तार तीनाें आरोपियों की निशानदेही पर रविवार काे ये फाेन बरामद कर लिए। पुलिस के अनुसार 18 फरवरी काे स्मार्ट गैलेरी से चोरों ने शटर तोड़कर 36 मोबाइल अाैर 5 हजार रुपए नकद चुरा लिए थे। पुलिस ने इस मामले में प्राेडक्शन वारंट के जरिये सीकर जिले की नीमकाथाना जेल से महेश कुमार निवासी बिहार हाल सुंदरनगरी दिल्ली, राहुल जैसवाल निवासी मोतिहारी बिहार अाैर राधेश्याम निवासी बिहार हाल दिल्ली को गिरफ्तार किया था। इन्हें 4 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
खबरें और भी हैं...