- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News 4 5 Miscreants Looted Fiber By Truck Driver Harped On Charihay
ट्रक ड्राइवर को 4-5 बदमाशाें ने बंधक बना फाइबर लूटा, हरिपुरा चाैराहे पर पटका
राजसमंद जिले के कुंवारिया थाना क्षेत्र से फाइबर से भरे ट्रक के ड्राइवर काे बंधक बनाकर कार सवार बदमाश मांडल थाना क्षेत्र के हरिपुरा चाैराहा के पास चार घंटे बाद पटककर भाग गए। बदमाश माल काे गायब कर खाली ट्रक को भी लावारिस हालत में छोड़ भागे। इधर, घटना कुंवारिया थाना क्षेत्र की होने से मांडल पुलिस ने जीराे नंबरी एफआईआर वहां भेजी है।
पुलिस के अनुसार गुजरात से ट्रक में फाइबर भरकर दिल्ली रवाना किया गया था। शुक्रवार काे उदयपुर-भीलवाड़ा हाईवे पर कुंवारिया के पास कार में आए बदमाशाें ने ट्रक रुकवा दिया। कार में सवार दो-तीन जने ट्रक के केबिन में चढ़ गए और ड्राइवर हरियाणा निवासी साहिल खान को बंधक बनाकर मारपीट करने लगे। इसके बाद ड्राइवर साहिल को नीचे उतारकर कार में डाल दिया और कुछ बदमाश ट्रक लेकर रवाना हो गए। करीब चार घंटे घुमाने के बाद ये बदमाश ड्राइवर काे हरिपुरा चौराहे पर पटक गए। खाली ट्रक भी इसी इलाके में लावारिस छोड़कर बदमाश भाग गए। लूट के शिकार ड्राइवर ने मांडल पुलिस के पास पहुंचकर वारदात की जानकारी दी। इधर, मामला कुंवारिया थाना क्षेत्र का होने के कारण मांडल पुलिस ने जीराे नंबर की एफआईआर काटकर कुंवारिया भेज दी।
लापता युवक का खदान में मिला शव, आठ घंटे में निकाला
और कुछ बदमाश ट्रक लेकर रवाना हो गए। करीब चार घंटे घुमाने के बाद ये बदमाश ड्राइवर काे हरिपुरा चौराहे पर पटक गए। खाली ट्रक भी इसी इलाके में लावारिस छोड़कर बदमाश भाग गए। लूट के शिकार ड्राइवर ने मांडल पुलिस के पास पहुंचकर वारदात की जानकारी दी। इधर, मामला कुंवारिया थाना क्षेत्र का होने के कारण मांडल पुलिस ने जीराे नंबर की एफआईआर काटकर कुंवारिया भेज दी।
मांडल | गोकुलपुरा में गुरुवार काे घर से लापता युवक का शव शनिवार दाेपहर बाद पास की खदान में मिला। शुक्रवार दिन में उसके कपड़े व साइकिल खदान के बाहर पड़े होने की सूचना पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया था। मांडल थाने से जाब्ता व मेजा के गोताखोर पहुंचे। शुक्रवार दोपहर 2 बजे से देर रात तक 35 वर्षीय शंकर पुत्र बक्षुलाल गुर्जर को तलाशने का प्रयास चला। देर तक भी पता नहीं चलने पर तलाशी राेक दी गई। अजमेर पुलिस के एसडीआरएफ के जवानों ने सुबह 7 बजे से पुनः तलाशी शुरू की। करीब 8 घंटे की मशक्कत से दोपहर तीन बजे शंकर का शव खदान में पत्थरों में फंसा मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में चेजा पत्थरों की काफी अवैध खदान हैं। पत्थर निकाल कर इन्हें खुली छोड़ दी जाती है। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पुलिस ने शव को मांडल सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया।