पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahpura News Rajasthan News 5 Day Phuldol Starts The Journey From The Tank Will Start Today

5 दिवसीय फूलडोल शुरू, टाेंक से पदयात्रा अाज अाएगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के पांच दिवसीय मुख्य फूलडोल महोत्सव का शुभारंभ बुधवार काे हुआ। दूज का थाल निकाला गया। सुबह राम मेड़िया से रामस्नेही अनुयायियों ने वाणीजी का पाठ करते हुए शोभायात्रा निकाली। रामनिवास धाम पहुंचने पर पीठाधीश्वर आचार्य रामदयाल महाराज को पवित्र ग्रंथ अणभै वाणी को सौंपा गया। प्रतिदिन रात में धर्मसभा का आयोजन हाे रहा है। शाेभायात्रा के बाद रामस्नेही संतों की पंगत प्रसादी में आचार्य रामदयाल महाराज पहुंचे। दोपहर में विधायक कैलाश मेघवाल पहुंचे। बारादरी में आचार्य से आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व होलिका दहन के बाद आचार्य सोमवार रात नगर भ्रमण पर निकले। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आचार्य से आशीर्वाद लिया। इधर, टाेंक रामद्वारा से 8 मार्च काे रवाना हुई 35वीं पदयात्रा गुरुवार काे शाहपुरा पहुंचेगी। संत रामनिवास महाराज व काेमल राम महाराज के सानिध्य में दाेपहर दाे बजे शाेभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद संत व श्रद्धालु अाचार्य रामदयाल महाराज से अाशीर्वाद लेंगे।

माला-कंठी के दर्शन किए... भक्ताें ने ब्रह्मलीन स्वामी रामचरण महाराज की कंठी और माला के दर्शन किए। रामनिवास धाम स्थित हरि निवास पर आचार्य रामदयाल महाराज ने ब्रह्मलीन प्रथम आचार्य रामचरण महाराज की देह त्यागने के बाद सुरक्षित रही हुई वस्तुओं के दर्शन कराए। जिस में माला एवं कंठी के दर्शन प्रमुख थे।

124 किमी पैदल चले संत और श्रद्धालु, आज निकलेगी शोभायात्रा

पंडेर|महाप्रभु स्वामी रामचरण त्रिशताब्दी प्राकट्य महोत्सव के तहत 35वीं रामनिवास धाम संत समागम पदयात्रा संघ टोंक के तत्वावधान में 8 मार्च को रवाना हुई पदयात्रा बुधवार को पंडेर पहुंची। ग्रामीणों ने जगह जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर में धर्मसभा में टाेंक रामद्वारा के अधिष्ठाता संत रामनिवास महाराज ने कहा कि देश की समस्याओं का समाधान राम भक्ति है। राम नाम का जप, पाप, ताप, संताप, परिताप का अंत करने वाला है। समय का अभाव व्यक्ति, परिवार, समाज एवं राष्ट्र को हानि नहीं पहुंचाता है, बल्कि समझ का अभाव कलह पैदा कर रहा है। महाप्रभु स्वामी रामचरण महाराज ने संपूर्ण राष्ट्र को धर्म-संस्कृति, चरित्र एवं ज्ञान-भक्ति व वैराग्य के साथ मानवता का पाठ पढ़ाया। विश्व शांति एवं आत्मानंद का रास्ता बताया। संत कोमलराम महाराज ने कहा कि भगवान को पाने के लिए निष्काम भक्ति जरूरी है। वर्तमान में लोग अपना काम होते ही प्रभु को भूल जाते हैं। भक्ति बिना स्वार्थ की होनी चाहिए। निस्वार्थ भक्ति से ही प्रभु प्राप्ति संभव है। इस दाैरान संत परसराम, कुलदीप लुनारा, सत्यनारायण सोरन, अर्पित टोंक, अनिल राजसमंद, सीताराम महाजनपुरा मौजूद थे। पंडेर के गायक राकेश शर्मा ने विनायक वंदना अरे आओ जी गजानंद आज सभा में...भजन सुनाया। पदयात्रा का रात्रि विश्राम तस्वारिया में हाेगा। गुरुवार सुबह 9 बजे पदयात्रा रवाना होगी, जो शाहपुरा पहुंचेगी। पदयात्रा में शामिल संत व श्रद्धालु 4 दिन में 124 किलोमीटर की यात्रा कर 12 मार्च को सुबह 11 बजे शाहपुरा पहुंचेंगे। दोपहर दो बजे शाहपुरा में पदयात्रा संघ की शाेभायात्रा निकलेगी। रामनिवास धाम पहुंचकर स्वामी रामदयाल महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे।

शाहपुरा. आचार्य रामदयाल महाराज से आशीर्वाद लेतीं महिलाएं।
खबरें और भी हैं...