पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News 54 Objections Of Pur Crackers Will Be Investigated Again

पुर के दरार प्रभावितों की 54आपत्तियों की फिर जांच होगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यूआईटी ठेकेदार गलत सीसी करा रहा था, रुकवाया काम।

भीलवाड़ा | उप नगर पुर के मकानों में आ रही दरारों से प्रभावितों की ओर से यूआईटी में दी आपत्तियों का फिर से परीक्षण किया जाएगा। कलेक्टर एवं न्यास अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट ने गुरुवार शाम यूआईटी में अधिकारियों की बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। यूआईटी से सूची जारी होने के बाद 54 प्रभावितों ने आपत्तियां की। यूआईटी ने शेष 667 प्रभावितों को लॉटरी के माध्यम से भूखंडों का आबंटन कर दिया था। आबंटियों को आबंटन पत्र जारी किया जा रहा है। मीटिंग में सेक्रेट्री नितेंद्र पाल सिंह, एसई रामेश्वर लाल शर्मा एवं एक्सईन रविश श्रीवास्तव मौजूद थे।

नेहरू रोड पर खुदाई किए बिना सीसी कर रहे थे, रुकवाया...

बिना मिट्टी खोदे सीसी करने की शिकायत पर यूआईटी के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने महेश शिक्षा सदन के बाहर किए जा रहे सीसी कार्य की गुणवत्ता की जांच की। अधिकारियों ने ठेकेदार की अाेर से बिना मिट्टी खोद ही सीमेंट व कंक्रीट करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में गुणवत्ता बरतने के निर्देश दिए। उन्हाेंने काम भी रुकवा दिया।
खबरें और भी हैं...