- Hindi News
- National
- Kotari News Rajasthan News 551 Fort Snacks And Sweet Olia To Be Made On Sheetla Ashtami
शीतला अष्टमी पर बनेगा 551 किलाे नमकीन व मीठा ओलिया
कस्बे के चारभुजा मंदिर में शीतला अष्टमी पर 16 मार्च को भक्त ठाकुरजी के संग केसर युक्त रंग बिरंगी गुलाल व गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेलेंगे। मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर परिसर में विशेष प्रबंध किए हैं। मथुरा, गोकुल, वृंदावन व बरसाना से केसर युक्त गुलाल व गुलाब की पंखुड़ियां मंगवाई है। सुमेरपुर के भजन गायक पंडित ग्यारसीलाल एंड पार्टी होली के भजनों की प्रस्तुति देगी। हलवाई अनिल काबरा ने बताया कि भक्तों के लिए विशेष पकवान व प्रसाद की व्यवस्था की गई है। 551 किलाे नमकीन व मीठा ओलिया, राजभोग, काजू बादाम, मैंगो सहित विभिन्न आइसक्रीम की वैरायटी, केसर युक्त दूध, रबड़ी, कुल्फी, चाट, पकोड़ी, पापड़, भुजिया, मालपुए बनेंगे। विभिन्न व्यंजनाें की स्टाॅल लगाई जाएगी।