पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gulabpura News Rajasthan News 64 Argh Offered In The Worship Of Vidhan Vidhan With 64 Argh Shreephal

चौसठ ऋद्धिमंडल विधान की पूजा में 64 अर्घ श्रीफल के साथ चढ़ाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिगंबर जैन मंदिर में आष्टान्हिका पर्व समापन पर चौसठ ऋद्धि मंडल विधान की पूजा की गई। पूजा में 64 अर्घ के साथ श्री फल चढाए। मंडल विधान की पूजा में नित्य पूजा की गई। पूजा के दौरान भजन भी गाए तथा भगवान की भक्ति में नृत्य भी किया। मंडल विधान की पूजा दिंगबर जैन समाज की ओर से की गई। जिसमें एनके जैन, महावीर बिलाला, कुंदनमल पाटनी, राज कुमार पाटनी, प्रवीण चंद बाकलीवाल, धर्मीचंद सेठी, अरूण काला, ज्ञानचंद बाकलीवाल, प्रकाशचंद बज सहित महिला मंडल की सदस्याओं ने भाग लिया। इसी तरह मंडल विधान के बाद होली स्नेह मिलन समारोह पर गुलाल लगाकर तिलक लगाया तथा वात्सल्य भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष मदन लाल गोधा,मंत्री रतनकुमार जैन,उपाध्यक्ष मांगी लाल सेठी कोषाध्यक्ष निर्मल गदिया, राजेश शाह अनिल कुमार जैन, प्रवीणचंद शाह, संदीप गोधा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...