- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News 70 Students Were Given Self Training Training
70 श्रावकाें काे दिया स्वाध्याय प्रशिक्षण
भीलवाड़ा | साध्वी मनोहर कंवर, मैना कंवर, मुक्तिप्रभा के सान्निध्य में चार दिवसीय स्वाध्यायी प्रशिक्षण शिविर रविवार काे कांवाखेड़ा के यश स्वाध्याय भवन में हुआ। प्रशिक्षु 70 स्वाध्यायी भाई-बहनों को संघ की अाेर से प्रशस्ति पत्र दिए। मनीष बंब ने बताया कि पर्यूषण में जिन स्थानकों में साधु-साध्वियों का प्रवास नहीं हाेता, वहां स्वाध्यायी भेजकर धर्म लाभ कराया जाता है। जैन कॉन्फ्रेंस की प्रांतीय महिला शाखा अध्यक्ष पुष्पा गोखरू ने महासतियाें को आदर की चादर अर्पण की। श्रीसंघ अध्यक्ष राजेंद्र चीपड, मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने साध्वी मैनाकंवर से चातुर्मास शांति भवन में करने की विनती की।