- Hindi News
- National
- Aasind News Rajasthan News 9 Arrested For Playing Betting On Horse Racing Confiscated 7400 Rupees
घोड़ीदाना पर सट्टा खेलते 9 गिरफ्तार, 7400 रुपए जब्त
कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सट्टा खेलते नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7400 रुपए जब्त किए। मुखबिर की सूचना पर थानाधिकारी हरेंद्रसिंह के निर्देशन में टीम गठित की गई। जिसमें एएसआई मुरलीदास, एएसआई भगवानलाल ने मय जाब्ता पोस्ट ऑफिस के पास गली में दबिश दी। जहां घोड़ीदाना व ताशपत्तों पर सट्टा लगाते आमलिया बावजी रोड निवासी कालू पुत्र गणेशलाल तेली, मुकेश पुत्र जगदीशचंद्र मीणा, आजाद चौक निवासी कारूलाल पुत्र रामनिवास कुमावत, पिपलिया मंडी मध्यप्रदेश निवासी दिनेशचंद्र पुत्र जगदीशचंद्र, इशक्काबाद निवासी जब्बार हुसैन पुत्र शफी मोहम्मद, कच्ची बस्ती निवासी अकबर खां पुत्र साबिर खां पठान, कच्ची बस्ती निवासी गुलाम हुसैन पुत्र फकीर मोहम्मद, आसींद भीलवाड़ा निवासी घेवरचंद पुत्र धर्मचंद जैन, कनावटी सेंट्रल जैल के पीछे नीमच निवासी अनिल पुत्र लखनसिंह पारदी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 सेट घोड़ीदाना व अन्य उपकरण सहित 7400 रुपए जब्त किए।