पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahpura News Rajasthan News 926 Children Seating Arrangement In Prayagshala And Outside Stage Shed

प्रयाेगशाला और बाहर स्टेज के शेड में कनात लगाकर की 926 बच्चों के बैठने की व्यवस्था

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के सुदर्शन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षा केंद्र में कमरों की कमी है। इस कारण परीक्षार्थियों के लिए प्रयोगशाला, बरामदा, कंप्यूटर कक्ष, स्टेज पर व्यवस्था करनी पड़ी। स्टेज पर कनात लगाकर बैठने की व्यवस्था की गई। प्रधानाचार्य लालमोहन कश्यप ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की अाेर से 8वीं, 10वीं व 12वीं बाेर्ड परीक्षा में क्षेत्र के 11 सरकारी एवं निजी स्कूलों के 926 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। स्कूल में कई कमरे क्षतिग्रस्त हैं। इससे कमराें की कमी है। तीन कक्षाओं के राउमावि फूलिया कलां, राबाउमावि फूलिया कलां, राउमावि तसवारिया बांसा, राउमावि डोहरिया, यश जैन माध्यमिक विद्यालय फूलिया कलां, सुंदरदेवी सैंट्रल स्कूल फूलिया कलां, विवेकानंद विद्यालय फूलिया कलां, राउमावि सणगारी, रामावि राजपुरा, रामावि गणपतिया खेड़ा तथा रामावि रामपुरा के 926 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। कमरों की कमी के कारण 2 प्रयोगशाला, बरामदा, कम्प्यूटर कक्ष तथा स्टेज पर भी परीक्षार्थियों को बैठाने की व्यवस्था करनी पड़ी। स्टेज काे चारों तरफ से कपड़े की कनात लगाकर परीक्षा कक्ष बनाया गया। बरामदे को भी कनात लगाकर बंद किया गया।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाहपुरा से हमें एक ही सेंटर पर परीक्षा अायाेजन के निर्देश मिले हैं। 439 बच्चों की परीक्षा नए भवन में कराई गई है। सेंटर बदलने की बात गलत है।
-गाेपाललाल सुथार, प्रधानाचार्य, राउमावि बिजौलिया

ब्लाॅक शिक्षा विभाग की अाेर से डाइट को पिछले वर्षों के तरह इस साल भी 8वीं बोर्ड परीक्षा संचालित करने के लिए दाे स्कूलाें के प्रस्ताव भेजे थे। स्कूलाें को भी इसी क्रम में सूचित किया था। यदि राउमावि के प्रधानाचार्य ने सेंटर में परिवर्तन किया है तो उसकी सूचना उन्हें पूर्व में सभी स्कूलाें को भेजनी थी। यदि ऐसा नहीं हुआ है तो मामले की जांच कराएंगे।
-नंद किशोर डांगी, ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी बिजौलिया

स्कूल में कमरों की कमी के कारण स्टेज के चारों तरफ कनात लगाकर बनाया गया परीक्षा कक्ष
खबरें और भी हैं...