पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News A Couple Of Bike Riders Thrashed By Roadways Bus

राेडवेज बस की चपेट से बाइक सवार दंपती की माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडलगढ़ क्षेत्र में हादसा, ट्रैक्टर काे अाेवरटेक करते बाइक बस से टकराई

मांडलगढ़ | थाना क्षेत्र में त्रिवेणी चाैराहा से काछोला रोड पर शनिवार काे रोडवेज बस ने सामने से अाती बाइक काे चपेट में ले लिया। हादसे में मजदूरी पर जा रहे बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने बस काे जब्त कर लिया है। एसएचओ रोहिताश देवंदा के अनुसार चित्ताैड़गढ़ से जयपुर जा रही राेडवेज बस ने सुबह करीब 10 बजे मुकुंदपुरिया के पास बाइक काे टक्कर मार दी। बाइक ट्रैक्टर काे अाेवरटेक कर रही थी। बाइक पर सवार बदनपुरा के शंकरलाल बैरवा (24) व प|ी बादलीदेवी (21) गंभीर घायल हाे गई। कुछ देर में बादलीदेवी की माैके पर ही माैत हाे गई। शंकरलाल की माैत भीलवाड़ा ले जाते समय हुई।

शंकर बैरवा और बादली देवी
खबरें और भी हैं...