- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News A Young Man Was Beaten Up In A Car Bike Encounter In Tilaknagar Not Identified
तिलकनगर में कार-बाइक भिड़ंत में युवक की माैत, शिनाख्त नहीं हुई
भीलवाड़ा | भीमगंज थाना क्षेत्र में तिलकनगर 100 फीट राेड पर रविवार रात कार ने बाइक काे चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार तीन युवकाें में से एक ने माैके पर दम ताेड़ दिया। जबकि दाे गंभीर घायल हाे गए। हादसे का पता चलने पर भीमगंज थाने का जाप्ता माैके पर पहुंचा। पुलिस के अनुसार हादसे में बाइक सवार मृतक युवक की पहचान नहीं हाे पाई, वहीं गंभीर घायल दाेनाें युवक भी अपने बारे में कुछ नहीं बता पा रहे थे। भीमगंज पुलिस तीनाें की शिनाख्त के प्रयास में जुटी थी।