दुर्व्यवहार करने वालों पर कार्रवाई की मांग
भीलवाड़ा | परशुराम महोत्सव समिति ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में भंवर व्यास, कैलाश सुल्तानिया, गोपाल शर्मा, मनोज शर्मा, नवीन शर्मा, महेंद्र शर्मा एवं विवेकानंद शर्मा आदि मौजूद थे।