- Hindi News
- National
- Shahpura News Rajasthan News Acharya Ramdayal39s Chaturmas Will Be In Town Second In 4 Years
अाचार्य रामदयाल का चातुर्मास शहर में हाेगा, 4 साल में दूसरा
अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय का वार्षिक पांच दिवसीय फूलड़ोल महोत्सव शनिवार अपराह्न बारादरी में आचार्य रामदयाल महाराज के चातुर्मास की घोषणा के साथ संपन्न हुआ। अभिजीत मुहर्त में आचार्य ने राम नाम सुमिरन करते हुए अगला वर्षा चातुर्मास भीलवाड़ा में करने की घोषणा की। इस घोषणा के साथ भीलवाड़ा से अाए भक्ताें के जत्थे में उत्साह दाैड़ गया। उन्होंने रामनिवास धाम में शोभायात्रा निकालते, गुलाल उड़ाते हुए खुशियों का इजहार किया। इससे पूर्व चातुर्मास की अरजियों का वाचन किया गया। रेलमगरा, पुष्कर, सूरत, नई दिल्ली, निंबाहेड़ा से पहुंचे भक्त जत्थाें ने भी अर्जियां लगाईं थीं। आचार्य रामदयाल ने वर्ष 2016 में भी भीलवाड़ा में चातुर्मास किया था।
इससे पहले रामनिवास धाम में फूलडाेल उत्सव के अाखिरी दिन अाचार्य के प्रति श्रद्धालुअाें में अास्था का ज्वार उमड़ पड़ा। 2016 में कुवाड़ा स्थित रामद्वारा में अाचार्य का प्रवास रहा था। अाचार्य चातुर्मास के लिए संभवत: 29 जून काे भीलवाड़ा पधारेंगे। यहां 28 अक्टूबर तक प्रवास रह सकता है।
जैन साध्वी रक्षा का महावीर भवन में और मैनाकंवर का शांतिभवन में रहेगा प्रवास
भीलवाड़ा | देवगढ़ में होली चातुर्मास व गोशाला लोकार्पण कार्यक्रम के दाैरान शनिवार काे श्रमण संघ के महामंत्री सौभाग्य मुनि ने साधु-साध्वियों के चातुर्मास की घाेषणा की। उपप्रवर्तिनी मैनाकंवर का वर्षा चातुर्मास शांतिभवन में, मुक्तिप्रभा का भीम, मनोहर कंवर का जयपुर, मधुश्री का बेंगू में चातुर्मास हाेगा। श्रीसंघ शांति भवन के मीडिया प्रभारी मनीष बंब ने बताया कि शांति भवन से दो बसों में श्रावक मैनाकंवर का चातुर्मास भीलवाड़ा में कराने की विनती करने देवगढ़ पहुंचे थे। चातुर्मास घाेषणा पर शांति भवन श्रीसंघ के अध्यक्ष राजेंद्र चीपड़, उपाध्यक्ष संजय रांका, मंत्री सुरेंद्रसिंह चौधरी, सहमंत्री गोपाल लोढा, कोषाध्यक्ष मदनलाल सिपानी अादि हर्ष जताया। इधर, महासती रक्षा का चातुर्मास महावीर भवन में तय हुअा। संघ के अध्यक्ष दलपत सिंह डांगी ने बताया कि लुधियाना में विराजित गुरु मां सुधा ने संघ की विनती पर यइ घोषणा की है।
महावीर जन्माेत्सव पर रहेगा प्रमुखसागरजी का सान्निध्य
आचार्य प्रमुख सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में शहर में महावीर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शास्त्रीनगर मैन सेक्टर स्थित दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि 6 अप्रैल को महावीर जन्मोत्सव के लिए आचार्य मंदसौर से भीलवाड़ा की तरफ विहार कर रहे हैं। आचार्य के सान्निध्य में 17 मार्च काे आदिनाथ जन्मोत्सव मंदसाैर के पास बही पार्श्वनाथ में मनाया जाएगा। आचार्य संघ का संभावित मंगल प्रवेश 2 या 3 अप्रैल को होगा।
चातुर्मास घोषणा के बाद निकाली शोभायात्रा में शामिल भक्तों को बारादरी से आशीर्वाद देते आचार्य।
भीलवाड़ा | याेग गुरु स्वामी रामदेव का एक से 5 मई तक भीलवाड़ा प्रवास रहेगा। पांच दिन तक याेग गुरु माेदी मैदान में लगने वाले शिविर में सुबह पांच से साढ़े सात बजे तक शहरवासियाें काे याेग व ध्यान करवाएंगे। कार्यालय प्रमुख रजनीकांत अाचार्य व शिविर के मुख्य संयाेजक कैलाशचंद्र डाड ने बताया कि निशुल्क शिविर के लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन एप से हाेगा। 20 मार्च से शुरू हाेने वाले एप से ही निशुल्क याेग व ध्यान शिविर शामिल हाेने के लिए मिस काॅल करने पर रजिस्ट्रेशन हाेगा। प्राकृतिक कुल्हड़ ग्रुप के भूपेंद्र माेगरा ने बताया कि तैयारियों के लिए रविवार सुबह 10.30 बजे हरणी महादेव मंदिर के पास, पाम रिसोर्ट में बैठक होगी।
एक मई से योग शिविर में बाबा रामदेव आएंगे एप से होगा रजिस्ट्रेशन