पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandal News Rajasthan News Admission To Model School Will Now Be Available Till March 18

मॉडल स्कूल में अब प्रवेश 18 मार्च तक हाे सकेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कंवलियास | मॉडल स्कूल तसवारिया में कक्षा 6से 9वीं में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 12 मार्च से बढ़ाकर 18मार्च की गई है। हुरड़ा सीबीईओ सत्यनारायण नागर ने बताया कि होली, शीतला सप्तमी अवकाश के कारण विद्यार्थियों के मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाने में विलंब हाेने से ब्लाॅक स्तरीय प्रवेश समिति ने यह निर्णय लिया। प्रधानाचार्य मनीष गर्ग ने बताया कि रजिस्ट्रेशन फार्म ब्लाॅक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय हुरड़ा में भी मिलेंगे। कक्षा 9वीं में रिक्त सीटों पर 28 मार्च को जिला स्तरीय प्रवेश समिति द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

बनेड़ा | स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में कक्षा 6 से 8वीं में प्रवेश के लिए आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 मार्च कर दी गई है। प्रधानाचार्य डाॅ. कल्पना शर्मा ने बताया कि 3 दिन अवकाश होने से अंतिम तिथि 12 मार्च से बढ़ाकर 18 मार्च तक की गई है। कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा 28 मार्च को होगी।

पोटलां मॉडल स्कूल में प्रवेश अब 17 मार्च तक

गंगापुर| पाेटलां माॅडल स्कूल में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 मार्च कर दी गई है। प्रधानाचार्य नवरतन बैरवा ने बताया कि तीन दिन अवकाश होने से मूल निवास और जाति प्रमाण पत्र बनाने में दिक्कत के कारण प्रवेश तिथि 12 मार्च से बढ़ाकर 17 मार्च की गई है। कक्षा 6,7 व 8वीं में प्रवेश वरीयता अनुसार तथा कक्षा 9वीं के लिए प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। चयन सूची का प्रकाशन 26 मार्च तथा कक्षा 9वीं में प्रवेश परीक्षा 28 मार्च को मॉडल स्कूल पोटलां में होगी। चयन सूची का प्रकाशन 3 अप्रैल को होगा।
खबरें और भी हैं...