उत्कर्ष की गेट में ऑल इंडिया चौथी रैंक
भीलवाड़ा | शहर के उत्कर्ष कुमावत ने गेट में ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल की है। वे पश्चिम बंगाल की कंपनी में इंजीनियर हैं। नौकरी के साथ ही गेट की तैयारी की। पिता समर्थ कुमावत राउमावि कल्याणपुरा में शिक्षक हैं। उत्कर्ष ने यहां टेक्सटाइल कॉलेज से बीटेक किया। गेट इतनी मुश्किल होती है कि इस साल सिर्फ 18.8 प्रतिशत विद्यार्थी ही क्वालिफाई कर पाए।