बरसनी स्कूल में वार्षिकाेत्सव मनाया
बरसनी|एसएन पब्लिक स्कूल बरसनी में वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता मनीष मेवाड़ा, उद्योग और व्यापार प्रकोष्ठ के महासचिव सुमित काल्या थे। विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कुमार चौधरी, शारीरिक शिक्षक गणेश मेवाड़ा रहे। छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाध्यापक नाैरतमल मेवाड़ा ने विद्यार्थियों को मोबाइल से होने वाले नुकसान बताए। इस दौरान दुर्गाप्रसाद लखारा, कन्हैयालाल शर्मा, टीकमचंद मेवाड़ा, अजीत कोठारी, धनराज बलाई, भंवरलाल जाट, राजकुमार जाट, चुन्नीलाल कुम्हार, बबलू गगरानी, हरदेव भाटी, गोपी लाल बलाई मौजूद थे।