दुर्घटना में घाायल को दी सहायता राशि
गुलाबपुरा | नगरपालिका की ओर से सड़क दुर्घटना में घायल होने पर एक व्यक्ति को आर्थिक सहायता राशि का चेक दिया गया। नगरपालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने कस्बा निवासी हरिशंकर पुत्र महेश प्रजापत को 10 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान पार्षद रंगलाल जाट, विमल लोहार, इलियास मोहम्मद, लक्ष्मण सोनी, गोपाल मेवाडा, अकरम मोहमद, एवीस टेलर सहित वार्डवासी मौजूद थे।