पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Bahadur Shah Zafar Defeated Tipu Sultan Tiger In The Semi Finals

सेमीफाइनल में बहादुर शाह जफर ने टीपू सुल्तान टाइगर को हराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेल समाचार

सुखाड़िया स्टेडियम में खेली जा रही हाजी रऊफ मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले में बहादुर शाह जफर ने टीपू सुल्तान टाइगर को व दूसरे में सेमीफाइनल मैच में हमीद सोल्जर ने एपीजे अब्दुल कलाम हीरोज को हराया।

पहले सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीपू सुल्तान की टीम ने 20 ओवर में 175 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें जफर अली ने सर्वाधिक 60, इस्लाम ने 46, कप्तान इरफान मंसूरी 39 रन बनाकर नॉट आउट रहे। बहादुर शाह जफर की ओर से शरीफ मोहम्मद ने तीन विकेट लिए। बल्लेबाजी करने उतरी बहादुर शाह जफर की टीम बिलाल पठान तथा रियाज मोहम्मद के चौथे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की बदौलत मैच को 19 ओवर में जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए शरीफ मोहम्मद को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

दूसरे में सेमीफाइनल में हमीद सोल्जर की टीम ने 20 ओवर के निर्धारित मैच में 182 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी करने उतरी एपीजे अब्दुल कलाम की टीम 146 रन ही बना सकी उसके लिए इमरान मुल्तानी 29 रन बनाकर नाबाद रहे। हमीद सोल्जर की ओर से रईस अहमद ने तीन विकेट लिए। ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए हमीद छिपा को मैन ऑफ द मैच दिया गया। आयोजक सचिव फजले रऊफ ने बताया कि मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस के महासचिव महेश सोनी, पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष हेमेन्द्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि कोतवाली थाना प्रभारी यशदीप भल्ला, राजेश शर्मा, रियाज पठान, पूर्व क्रिकेटर कुमार मंगलम ने खिलाड़ियाें से परिचय लिया।

अंडर-19 प्रीमियर क्रिकेट लीग स्पर्धा 22 से

भीलवाड़ा | भीलवाड़ा क्रिकेट एकेडमी की ओर से 22 मार्च से अंडर-19 यंग प्रीमियर लीग शुरू होगी। एकेडमी कोच त्रिलोक वीरानियां ने बताया कि लीग में 6 टीम शामिल होंगी। सभी मैच 50- 50 ओवर के होंगे। लीग में 16 वर्ष से 19 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। लीग में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 15 मार्च को शाम 4 बजे से न्यू लुक सेंट्रल स्कूल ग्राउंड कोटा रोड पर रजिस्ट्रेशन कराकर चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

पावर लिफ्टिंग में भारत भूषण ने 690 किलो वजन उठाया

जिला स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता

भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

जिला स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार काे हुअा। आयोजन से जुड़े ओम गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 50 किलो में प्रथम राजेंद्र, द्वितीय मुकेश पूर्बिया, तृतीय मोहम्मद अशफाक, 60 किलो में प्रथम साहिल, द्वितीय मोहम्मद मोहसिन, तृतीय राज गुर्जर, 70 किलो में प्रथम मुजफ्फर अली, द्वितीय नरेश वैष्णव, तृतीय चिराग शर्मा, 80 किलो में प्रथम भारत भूषण तिवारी, द्वितीय श्याम प्रजापत, तृतीय महेंद्रसिंह राठौड़ रहे। 100 किलो में प्रथम महेश गुर्जर, द्वितीय विष्णु कोली, तृतीय सिद्धार्थ माली, 100 प्लस में प्रथम हिमांशु गुर्जर, द्वितीय बन्नालाल जाट, तृतीय अनिल शर्मा रहे।

महिला वर्ग में 50 किलो में प्रथम अंजलि प्रजापत, द्वितीय दिव्या, तृतीय नाज़नीन, 60 किलो में प्रथम श्वेता टेलर, द्वितीय नीता लछवानी, तृतीय दीपाली राजानी, अंजलि ओझा, 70 किलो में प्रथम प्रगति व्यास, रेखा हथेली, तृतीय लवीना वैष्णव व 70 प्लस में प्रथम श्वेता मूंदड़ा रही। ओवरऑल में भारत भूषण तिवारी ने 690 किलो वजन उठाया। महावीर गुर्जर ने विजेताअाें काे पुरस्कार दिए।

सुखाड़िया स्टेडियम में हाजी रऊफ मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता, शरीफ मोहम्मद व हमीद छीपा रहे सेमीफाइनल के मैन आॅफ दी मैच

सुखाड़िया स्टेडियम में रऊफ मेमोरियल क्रिकेट में पुरस्कार देते हुए।
खबरें और भी हैं...