- Hindi News
- National
- Gulabpura News Rajasthan News Becomes Executive President Of The Auditorium Association
श्रावक संघ के चौरडि़या कार्यकारी अध्यक्ष बने
गुलाबपुरा | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ गुलाबपुरा कार्यकारिणी की बैठक में उपाध्यक्ष रतनलाल चाैरडिया को सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में मंत्री हनुमानसिंह बरडिया, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीलाल धम्माणी, दीपचंद रांका, सह मंत्री शांतिलाल डांगी, संगठन मंत्री राजेन्द्र संचेती, भंवरसिंह महता, घेवरचंद श्रीश्रीमाल, इन्द्रचन्द चपलोत, मिलाप चपलोत आदि माैजूद थे।