पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेगूं-जयपुर राेडवेज बस चलाने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीगोद | मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लाेगाें ने परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास को पत्र भेजकर बेगूं से जयपुर के बीच चलने वाली रोडवेज बस वापस चलाने की मांग की। काछोला के सरपंच प्रहलाद ने बताया कि 6 महीने से यह बस बिना किसी कारण बंद कर दी। बस बेगूं से मांडलगढ़, त्रिवेणी, धामनिया, काछोला, खजूरी, जहाजपुर, देवली, अजमेर के रास्ते चलती थी। इन गांवाें के लाेगाें का अजमेर, जयपुर सीधा संपर्क था। क्षेत्र से काफी छात्र-छात्राएं जयपुर व सीकर में पढ़ाई कर रहे हैं। रोडवेज बस बंद होने से इन्हें समस्या हाे रही है।
खबरें और भी हैं...