पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Bhairulal And Jagdish Singles Ranked First In Group Anthem

समूह गान में भैरूलाल व जगदीश एकल में स्नेहलता प्रथम स्थान पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष एवं दांडी मार्च की वर्षगांठ पर साप्ताहिक आयोजनों के दूसरे दिन जिले के सभी ब्लॉक में गांधीजी के भजन एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता हुई।

राउप्रावि गंगापुर में हुई उपखंड स्तरीय प्रतियोगिता में उम्मेदपुरा, चीडखेड़ा, ढोसर उमावि गंगापुर और नांदशा के प्रतिभागियों ने भाग लिया। एकल गीत प्रतियोगिता में नांदशा की स्नेहलता सेन प्रथम, उम्मेदपुरा के शैतान बंजारा, गंगापुर के दीपक यादव द्वितीय रहे। चीडखेड़ा के नारायण जाट तृतीय रहे। समूह गान प्रतियोगिता में उम्मेदपुरा के भैरूलाल सुथार, जगदीश दमामी प्रथम, नांदशा की स्नेहलता सेन और मीना जाट द्वितीय, ढोसर की भूमिका पारीक व माया कुमावत तृतीय स्थान
पर रहे।

राउप्रावि संतोषनगर में उपखंड अधिकारी उम्मेद सिंह, कार्यक्रम संयोजक दीपक पंचोली, सह संयोजक बाबूलाल खटीक, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश टेपण की उपस्थिति में जहाजपुर उपखंड स्तरीय कार्यक्रम हुआ। जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को नुक्कड़ नाटक, पारंपरिक खेलकूद और चित्रकला प्रतियोगिता हाेगी।

खबरें और भी हैं...