पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Bhilwara39s Second Place In Century Century Balatia Awarded

शतकवीर डिवीजन में भीलवाड़ा काे दूसरा स्थान, बालाेटिया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भीलवाड़ा | राजस्थान डाक सर्किल में डिजिटल इंडिया वित्तीय समावेशन के तहत आईपीपीबी महालाॅगिन अभियान ‘शतकवीर डिवीजन’ कार्यक्रम में भीलवाड़ा मंडल दूसरे स्थान पर रहा। इस उपलब्धि पर मंडल अधीक्षक आरएल बालोटिया को सम्मानित किया। जयपुर में हुए कार्यक्रम में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल बीपी सांरगी ने बालाेटिया काे पुरस्कार दिया। सहायक अधीक्षक (मुख्यालय) केएल कोली ने बताया कि 19 फरवरी से 9 मार्च तक आईपीपीबी महालाॅगिन अभियान चलाया गया। इसके तहत प्रत्येक ग्रामीण डाक सेवक, शाखा डाकपाल एवं पोस्टमैन को आईपीपीबी के सौ फंडेड खाते खोलने थे। मंडल के पूर्व उपखंड के निरीक्षक प्रवीणकुमार जीनगर ने सौ प्रतिशत शतकवीर बनाकर राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी महाअभियान के तहत तस्वारिया खुर्द (उपरेड़ा) के शाखा डाकपाल कैलाश तिवाड़ी ने 620 खाते खोलकर राज्य में चौथा व गुलाबपुरा उपखंड अधिकारी भूरसिंह मीणा ने राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त किया। आईपीपीबी शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक कुलदीप सिंह जीरोठिया को राज्य स्तर पर सबसे अधिक खाते खोलने में चौथा स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार दिया। आईपीपीबी महालाॅगिन अभियान को 21 मार्च तक बढ़ाया गया।
खबरें और भी हैं...