बीगाेद सीएचसी काे मिली 108 एंबुलेंस
बीगोद | कस्बे में लंबे समय से चल रही 108 एंबुलेंस की मांग बुधवार को पूरी हुई। बुधवार काे सीएचसी पर 108 सेवा का शुभारंभ सरपंच मेहरून बानू व उपसरपंच अब्दुल वहाब ने किया। इस दाैरान जिला कांग्रेस सचिव कयूम लाैहार, वार्डपंच अशोक कुमार वैष्णव, पंचायत समिति सदस्य मुजफ्फर हुसैन, खातून बानू, राजू भाई खटीक, वार्डपंच फारुख मुल्तानी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष फिरोज लाैहार, अयूब लाैहार, मेलनर्स प्रशांत चतुर्वेदी, सोहनलाल, ललिता मेघवंशी, सुशील कुमार पायलट, प्रकाश चंद्र अादि माैजूद थे।