पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की माैत
करेड़ा | चितांबा-ज्ञानगढ़ मार्ग पर रविवार शाम पिकअप ने बाइक काे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की माैत हाे गई। करेड़ा थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि रविवार शाम 6 बजे रूपपुरा निवासी 40 वर्षीय लच्छू पुत्र कजोड़ गुर्जर बाइक से गांव लाैट रहा था। चितांबा-ज्ञानगढ़ मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पिकअप ने बाइक काे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की माैत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।